UP Shocker: फरुखाबाद जिले में आपसी झगड़े के बाद मां-बेटे ने पीया तेजाब, दोनों की मौत
फरुखाबाद जिले के दरौरा गांव में तेजाब पीने से 35 वर्षीय महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक कक्षा आठ के छात्र प्रेम को उसकी मां मालती देवी ने डांटा था, इससे नाराज होकर उसने घर में रखा तेजाब पी लिया.
फरुर्खाबाद (उत्तर प्रदेश), 20 अप्रैल: फरुखाबाद जिले के दरौरा गांव में तेजाब पीने से 35 वर्षीय महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक कक्षा आठ के छात्र प्रेम को उसकी मां मालती देवी ने डांटा था, इससे नाराज होकर उसने घर में रखा तेजाब पी लिया. बेटे की बिगड़ती हालत देख मां ने भी तेजाब पी लिया. मालती देवी के पति अवनीश कुमार ने कहा, जब घटना हुई, तब मैं मंदिर में था और घर पर मौजूद मेरी बेटी पलक ने मुझे फोन किया. मैं घर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें: UP Shocker: पुलिस की कार्रवाई, रेप पीड़िता के घर में आग लगाने के आरोप में चाचा-दादा समेत चार गिरफ्तार
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फरुखाबाद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा, जांच जारी है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय व थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह सहित कई अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों व पड़ोसियों से घटना के संबंध पूछताछ की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

