देश

UP Shocker: इश्क में पागल हुआ युवक, अफेयर का विरोध करने पर बेल्ट से मां की गला दबाकर मार डाला

एक युवक अपने अफेयर का विरोध करने पर मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. घटना गुरुवार को बागपत के बड़ौत कस्बे में हुई. आरोपी रजत दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, तभी वह एक लड़की के संपर्क में आया

UP Shocker: इश्क में पागल हुआ युवक, अफेयर का विरोध करने पर बेल्ट से मां की गला दबाकर मार डाला
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

बागपत (उत्तर प्रदेश), 20 जनवरी: एक युवक अपने अफेयर का विरोध करने पर मां की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. घटना गुरुवार को बागपत के बड़ौत कस्बे में हुई. आरोपी रजत दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, तभी वह एक लड़की के संपर्क में आया.

पुलिस अधीक्षक (एसपी), बागपत, नीरज कुमार जादौन ने कहा कि आरोपी रजत सिंह एक लड़की के साथ रिश्ते में था, जो उसके माता-पिता को मंजूर नहीं था. रजत ने अपनी मां मुनेश देवी से लड़ाई की और बाद में बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. यह भी पढ़े: Navi Mumbai: नाबालिग लड़की ने अपनी मां की हत्या की, घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश

अधिकारी ने कहा कि मुनेश की चीख सुनकर रजत के पिता जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे. जितेंद्र सिंह मुनेश को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).