देश

UP Shocker: यूपी में दोहराया दिल्ली का खौफ, महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 किमी तक घसीटा

दिल्ली में जहां लड़की को कार से घसीटने को लेकर जहां आक्रोश है, वहीं उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां स्कूटी सवार एक महिला को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और 3 किमी तक घसीटा.

UP Shocker: यूपी में दोहराया दिल्ली का खौफ, महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 किमी तक घसीटा
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बांदा (उत्तर प्रदेश), 5 जनवरी : दिल्ली (Delhi) में जहां लड़की को कार से घसीटने को लेकर जहां आक्रोश है, वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां स्कूटी सवार एक महिला को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और 3 किमी तक घसीटा. यह घटना बांदा जिले के मवई बुजुर्ग गांव में हुई. शुरुआती खबरों के मुताबिक महिला का शव ट्रक के चेसिस में फंसने के कारण ट्रक में आग लग गई. पीड़िता की स्कूटी भी जलकर राख हो गई.

आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस ने ट्रक से मृतका के शव को बाहर निकाला. पीड़िता का नाम पुष्पा है, वह एक यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी. वह घर का सामान लेने के लिए निकली थी, तभी हादसा हो गया. यह भी पढ़ें : Gujarat Shocker: सट्टे में 50 लाख रुपये गंवाने के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

हादसे के बाद ट्रक महिला को 3 किमी तक घसीटता ले गया. कई राहगीरों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).