UP Shocker: दोस्तों की शर्त के चलते युवक ने 10 मिनट में गटक गया तीन क्वार्टर शराब, ओवरडोज के चलते गई जान

आगरा में शराब पीने की शर्त के चलते एक युवक का पलभर में जान चली गई. दरअसल जय सिंह के साथ उसके कुछ दोस्तों ने शराब पीने को लेकर शर्त लगाईं. शर्त के मुताबित 10 मिनट में शराब के तीन क्वार्टर पीने होंगे. जय सिंह ने अपने दोस्तों की शर्त मां ली और वह एक-एक करके शराब के तीनों क्वार्टर पी गया. जिससे उसकी जान चली गई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits PIT)

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के आगरा में शराब पीने की शर्त के चलते एक युवक की जान चली गई. दरअसल जय सिंह नाम के युवक के साथ उसके कुछ दोस्तों ने शराब पीने को लेकर शर्त लगाईं. शर्त के मुताबित 10 मिनट में शराब के तीन क्वार्टर उसे पीने होंगे. जय सिंह ने अपने दोस्तों की शर्त मां ली और वह एक-एक करके शराब के तीनों क्वार्टर दस मिनट के अंदर गटक गया. इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी. जिसेक बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी और अस्पतला में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

हैरान कर देने वाला ये मामला आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के शिल्पग्राम का है. देर शाम जय सिंह अपने दोस्तों भोला और केशव से मिलने के लिए शिल्पग्राम पार्किंग पहुंचा . वहीं पर तीनों के बीच 10 मिनट के अंदर 3 क्वार्टर शराब पीने की शर्त लगी. जिसे जयसिंह मान गया और शराब पीने लगा. शर्त के मुताबित जयसिंह ने 10 मिनट के अंदर 3 क्वार्टर शराब पीकर शर्त तो जीत ली. लेकिन तबीयत बिगड़ने के चलते वह बेहोश हो गया. जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. यह भी पढ़े: Bihar: छपरा में जहरीली शराब से अब तक 50 की मौत, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

वहीं जय सिंह की मौत के बाद उसके परिजन उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस पूरे मामले में पुलिस उपायुक्त शहर विकास कुमार ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है.

Share Now