यूपी: महिला ने संबंध बनाने से किया इनकार तो बॉयफ्रेंड ने फेंका तेजाब, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में एक महिला का एक युवक के साथ दोस्ती थी. उसका बॉयफ्रेंड पिछले 6 साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. बीती रात शारीरिक संबंध जब उसने बनाने से मना कर दिया तो युवक ने उसके ऊपर तेजाब भेंक दिया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में एक महिला का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था. उसका बॉयफ्रेंड (Boyfriend) पिछले 6 साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. बीती रात युवक महिला से एक बार शारीरिक संबंध बनाया. वह चाहता था कि दूसरी बार भी उससे साथ संबंध बनाए जो उसने मना कर दिया. जिसके बाद महिला का बॉयफ्रेंड गुस्से में आग बबूला हो गया है और उसने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया. जिसकी वजह से महिला बुरी तरह झुलस गई.
घटना के बाद महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस बीच पुलिस को इसकी खबर मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिला का आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह भी पढ़े: झारखंड: प्रेम संबंध के शक में भीड़ ने सरेआम कर दी कपल्स की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल
इस घटना को लेकर पुलिस की माने तो 45 साल की महिला के 50 साल के एक पुरुष के साथ पिछले 6 साल से संबंध थे. बीती रात दोनों ने आपसी सहमति से एक बार संबंध बनाए. दूसरी बार संबंध बनाने को लेकर दोनों में बहस हुई. जिसके बाद युवक ने महिला पर तेजाब फेंक दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

