UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में बालू से भरा ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बालू से भरा एक ट्रक पलट गया. इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
हरदोई, 12 जून : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बालू से भरा एक ट्रक पलट गया. इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा मंगलवार देर रात हुआ. ट्रक पलटने के बाद सड़क किनारे रह रहा पूरा परिवार बालू के नीचे दब गया.
जब तक बालू और ट्रक को हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी थी. हरदोई के जिलाधिकारी एम.पी. सिंह ने बताया कि ट्रक गंगा किनारे से बालू खनन कर हरदोई जा रहा था. बालू ज्यादा होने के चलते ट्रक मोड़ पर पलट गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्ची को छोड़कर सभी की मौत हो चुकी थी. यह भी पढ़ें : Punjab: चंडीगढ़ में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस को उतारने में छूटे पसीने, देखें वीडियो
जिलाधिकारी ने बताया, "मृतकों की पहचान बल्ला (45), उसकी पत्नी मुंडी (42), बेटी सुनैना (5), बेटी लल्ला (4), बेटी बुद्धू (4), बल्ला के दामाद करन (25), बेटी हीरो (22) और नवासा कोमल (5) के रूप में हुई है. नवासी बिट्टू (4) घायल हो गई. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है." उन्होंने आगे बताया कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

