UP Shocker: सुनहरे भविष्य का सपना संजोकर पहले दिन काम पर आई थी नर्स, अगली सुबह अस्पताल में लटका मिला शव, गैंगरेप का आरोप
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में सुबह-सुबह एक महिला का शव एक निजी नर्सिंग होम की दीवार से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया. यह मामला शनिवार का है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला नर्स पहले ही दिन काम पर शुक्रवार को आई थी, वो भी नाईट शिफ्ट में. लेकिन अगली सुबह ही उसका फंदे से झूलता शव बरामद हुआ.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में सुबह-सुबह एक महिला का शव एक निजी नर्सिंग होम की दीवार से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया. यह मामला शनिवार का है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला नर्स (Nurse) पहले ही दिन काम पर शुक्रवार को आई थी, वो भी नाईट शिफ्ट में. लेकिन अगली सुबह ही उसका फंदे से झूलता शव बरामद हुआ.
जानकारी के अनुसार, नर्स के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने नर्सिंग होम के संचालक सहित तीन लोगों को आरोपी बनाकर केस दर्ज किया है. Rajasthan: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को फांसी की सजा
उन्नाव के एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह (Shashi Shekhar Singh) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि न्यू जीवन अस्पताल में एक महिला का शव मिला है. मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम का आदेश दिया गया है. परिवार ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Uttar Pradesh | Body of a nurse, who had joined New Jeevan Hospital in Unnao on Friday (29th April), was found hanging at the hospital premises. Her family alleges rape & murder. FIR registered against 3 people, investigation underway. pic.twitter.com/uJ8R5Y7EJ9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 30, 2022
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एक नर्स थी और शुक्रवार (29 अप्रैल) को उसके काम का पहला दिन था. अगले दिन अस्पताल परिसर में वह मृत पाई गई. इस घटना के वीडियो में लोग की भीड़ अस्पताल के बाहर शव को देखते हुए नजर आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

