देश

UP Shocker: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला घोटकर की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की रविवार को अवैध संबंध के शक में गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से वह मौके से फरार हो गया. वहीं वरदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

UP Shocker: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला घोटकर की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में एक युवक ने अपनी पत्नी (Wife) की रविवार को अवैध संबंध (Extramarital Affair) के शक में गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से वह मौके से फरार हो गया. वहीं वरदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी के सामने ही इस वरदाता को अंजाम दिया. फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही हैं. लेकिन वह पुलिस ई गिरफ्त से बाहर है.

जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम हैदर है और उसकी पत्नी का नाम चांदनी हैं. वे राजीव नगर के कानपुर के नौबस्ता में किराये की मकान में रहते थे.   हैदर का चांदनी के साथ  अवैध संबंध  को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. रविवार सुबह पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक को लेकर ही उसके पति के साथ विवाद हुआ. दोनों के बीच बातों ही बातों में विवाद बढ़ गया, गुस्से में आकर रस्सी से हैदर ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के दौरान मासूम बेटी पिता से मां को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन उसे मासूस सी बेटी पर रहम नहीं आया. यह भी पढ़े: UP Shocker: पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने वाले का सहारनपुर के भरे बाजार में काट दिया गला, तमाशबीन बने रहे लोग

वारदाता के बाद हैदर घर से भाग गया. इस बीच मां को बेटी उठाने के लिए कई बार गुहार लगाईं. कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब बच्ची की मां नहीं  उठी तो बच्ची जोर-जोर से रोने लगी. इसके बाद आस-पास के लोग और वह जिस मकान में भाड़े पर रहती थी. उस मकान का मालिक भी वहां पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).