यूपी: वकील ने शराब पीने से रोकने पर कर दी पत्नी की हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक वकील ने शराब पीने से रोकने पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
लखनऊ, 29 जून : उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक वकील ने शराब पीने से रोकने पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान अशोक कुमार चौरसिया के रूप में हुई है, जबकि मृतका का नाम पुष्पा चौरसिया बताया जा रहा है, जो ठाकुरगंज की निवासी थी.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) पश्चिम क्षेत्र चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि मंगलवार शाम को दंपति के बीच शराब की लत को लेकर कहासुनी हुई थी. गुस्से में आकर अशोक ने तमंचा उठाया और पुष्पा के सीने पर गोली चला दी. यह भी पढ़ें : राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच कमांडर स्तरीय बैठक
एडीसीपी ने कहा, "पुष्पा को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई." अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

