देश

UP Honor Killing: मेरठ में शख्स ने अपनी बेटी और उसके दोस्त को मारी मारकर की हत्या

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "व्यक्ति ने दोनों को छत पर देखा. जिसके बाद वह सीधे घर के अंदर गया और छह महीने पहले खरीदी गई बंदूक उठाई और युवक पर चार गोलियां चला दी. फिर उसने अपनी बेटी को गोली मार दी."

UP Honor Killing: मेरठ में शख्स ने अपनी बेटी और उसके दोस्त को मारी मारकर की हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-IANS)

मेरठ: ऑनर किलिंग (Honor Killing) के एक मामले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके दोस्त को एक साथ देखकर कथित तौर पर दोनों को गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. पुलिस (Police) ने सोमवार को यह जानकारी दी. 16 और 18 साल की उम्र के किशोर पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे और लड़की के पिता ने उनके रिश्ते पर कड़ी आपत्ति जताई थी. पुलिस के मुताबिक घटना बधौली गांव की है. Uttar Pradesh: नाबालिग से शादी करने की कोशिश में 40 वर्षीय दूल्हे को जेल

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "व्यक्ति ने दोनों को छत पर देखा. जिसके बाद वह सीधे घर के अंदर गया और छह महीने पहले खरीदी गई बंदूक उठाई और युवक पर चार गोलियां चला दी. फिर उसने अपनी बेटी को गोली मार दी."

बाद में मोहल्ले के कई लोग घर के पास जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी.

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जोड़े को अस्पताल ले गई. लड़के को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने हालांकि लड़की की मौत से पहले उसके अंतिम बयान दर्ज करने में कामयाबी हासिल की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2021 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).