UP: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच जोर टक्कर, परिवार के 4 सदस्यों की मौत, 35 घायल
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में नेशनल हाइवे 24 पर गुरुवार को घास से लदे ट्रक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 35 से अधिक घायल हो गए.
सीतापुर (यूपी), 15 सितम्बर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में नेशनल हाइवे 24 पर गुरुवार को घास से लदे ट्रक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 35 से अधिक घायल हो गए. घायलों को सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्राली के दो टुकड़े हो गए. इसी बीच डिवाइडर को पार करने के बाद ट्रक सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा. यह भी पढ़ें : Jharkhand: अंधी नाबालिग लड़की के साथ परिवार वालों ने ही किया दुष्कर्म, कोर्ट ने 10 लाख का मुआवजा देने का दिया आदेश
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी यात्री शाहजहांपुर से बाराबंकी के देवाशरीफ जा रहे थे. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया. पुलिस ने अब नाकाबंदी हटा ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

