गर्भपात के दौरान गर्लफ्रेंड की हुई मौत, बॉयफ्रेंड जंगल में फेंक आया लाश
वहीं इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके ऊपर धरा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
लखनऊ: प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास है. कोई भी इंसान जब किसी से प्यार करता है तो उसका जीने का तरीका एकदम बदल जाता है. लेकिन इन्ही में कुछ ऐसे लोग ऐसे भी होते हैं जो प्यार के नाम पर ऐसा कर जाते हैं जो परिवार के लोगों को कभी न भूलने वाला जख्म दे जाता है. एक ऐसा ही चौकानें वाला मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है.
मुजफ्फरनगर के कुतुबपुर नामक गांव से पुलिस ने प्रेमिका की मौत के संबंध में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. इस आरोपी प्रेमी पर आरोप है कि वह अपनी प्रेमिका का गर्भपात कराने गया था. जहां पर उसकी मौत हो गई. उसके बाद आरोपी प्रेमी ने अपनी मृतक प्रेमिका की लाश को पास के जंगल में फेंक के भाग गया. जिसकी पहचान हुसैन के नाम पर हुई हैं.
यह भी पढ़ें:- पटना: बवाल मचाने के बाद 175 पुलिसकर्मी सस्पेंड, यह था मामला
वहीं इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके ऊपर धरा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें कि अक्सर प्रेमी-प्रेमिका आवेश में आकर गलत कदम उठा लेते हैं. लेकिन भूल जाते हैं कि उसका परिणाम बेहद घातक साबित हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

