देश

UP: गर्लफ्रेंड ने ब्लॉक किया नंबर तो सिरफिरे आशिक ने कॉलेज पहुंचकर किया बवाल, पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की दी धमकी

उत्तर प्रदेश में एक शख्स को उसकी गर्लफ्रेंड ने ब्लॉक कर दिया तो वह अपनी जान लेने पर उतर आया. कानपुर से शख्स बरेली पहुंचा और वहां उसने अपनी प्रेमिका के कॉलेज पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया.

UP: गर्लफ्रेंड ने ब्लॉक किया नंबर तो सिरफिरे आशिक ने कॉलेज पहुंचकर किया बवाल, पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की दी धमकी
Representative Image | Photo: PIxabay

उत्तर प्रदेश में एक शख्स को उसकी गर्लफ्रेंड ने ब्लॉक कर दिया तो वह अपनी जान लेने पर उतर आया. कानपुर से शख्स बरेली पहुंचा और वहां उसने अपनी प्रेमिका के कॉलेज पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया. दरअसल शख्स की प्रेमिका ने झगड़े के बाद उसकी कॉल ब्लॉक कर दी थी इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. वह लड़की के कॉलेज की चौथी मंजिल पर पहुंचा और आत्महत्या करके की धमकी देते हुए उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया. UP Shocker: उत्तर प्रदेश में पति ने पत्नी को गले लगाकर पीछे से मारी गोली, दोनों की मौत.

जानकारी के मुताबिक लड़का योगेश और लड़की दोनों पहले कानपुर में एक ही इलाके में रहते थे और कक्षा 9 से रिलेशनशिप में थे. योगेश ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पूरी करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और अपने परिवार के साथ एक डेयरी में काम करना शुरू कर दिया. इसी बीच उसकी प्रेमिका बरेली के फरीदपुर स्थित एक फार्मेसी कॉलेज में पढ़ने चली गई.

बीते मंगलवार को योगेश का किसी मुद्दे पर अपनी प्रेमिका से झगड़ा हो गया. दोनों के बीच बड़ी बहस हुई. इससे लड़की परेशान हो गई और उसने अपने फोन पर उसकी कॉल ब्लॉक कर दी. इसके बाद योगेश कानपुर से बरेली के फरीदपुर स्थित उसके कॉलेज पहुंच गया.

कॉलेज पहुंचने के बाद वहां उसने हाईवोल्टेज ड्रामा किया और पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ गया. इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और अपनी प्रेमिका को आत्महत्या करके की धमकी दी. इस पूरे ड्रामे को लेकर योगेश की कॉलेज स्टाफ और वहां के छात्रों ने उसकी खूब पिटाई की. इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).