देश

UP Shocker: महिला कांस्टेबल पर किशोरी को निर्वस्त्र कर तलाशी लेने का आरोप, पिता की शिकायत के बाद FIR दर्ज, साढ़ पुलिस स्टेशन का मामला

कानपुर के साढ़ पुलिस स्टेशन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने आरोप लगाया है कि थाने में एक महिला कांस्टेबल ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के सामने बेटी के कपड़े उताकर तलाशी लेने के बाद फोटो भी खिंची. मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है.

UP Shocker: महिला कांस्टेबल पर किशोरी को निर्वस्त्र कर तलाशी लेने का आरोप, पिता की शिकायत के बाद FIR दर्ज, साढ़ पुलिस स्टेशन का मामला
Crime Scene Photo Credits: Twitter

UP Shocker:  कानपुर के साढ़ पुलिस स्टेशन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने आरोप लगाया है कि थाने में एक महिला कांस्टेबल ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के सामने  बेटी के कपड़े उताकर तलाशी ली. पिता का आरोप है कि बेटी के कपड़े  उतारने के साथ ही फोटो भी खिंची गई. किशोरी ने जब इस बात को अपने पिता से बताया तो पिता ने मामले में महिला कांस्टेबल के खिलाफ साढ़ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है.

मामले में केस दर्ज होने के बाद अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा दी जानकारी के अनुसार थाना साढ़ पर दिनांक 03-09-2023 को पंजीकृत अभियोग के सम्बन्ध में महिला आरक्षी द्वारा आरोपी के सामने नाबालिग लड़की के कपड़े उतरवा कर फोटो खींचने का आरोप लगाया गया है. जो बेबुनियाद हैं. लेकिन किशोरी के पिता के शिकायत के बाद मामले के दर्ज कर जांच पड़ताल जारी रही है. यह भी पढ़े: UP Shocker: महिला को अश्लील वीडियो कॉल करना दरोगा को पड़ा भारी, नौकरी से निलंबित

Video:

किशोरी के पिता का आरोप है कि तीन सितंबर को महिला कांस्टेबल ने आरोपी के सामने ही किशोरी निर्वस्त्र कर दिया और उसकी फोटो भी खींच ली. इसके साथ ही बेटी पर शादी का दबाव भी बनाया. आरोप है कि पुलिस की करतूत के बाद से बेटी डिप्रेशन में चली गई. इसमे बेटी को न्याय मिल सके आरोपी महिला कांस्टेबल के खिलाफ चाहते हैं कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).