VIDEO: यूपी के हमीरपुर में शादी में दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में दोस्तों ने दिया नीला ड्रम, गंदे मजाक को लेकर लोग भड़के
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित 'दादा गार्डन' में हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया, शादी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने उसे उपहार स्वरूप एक नीला प्लास्टिक ड्रम भेंट किया. यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए
VIDEO: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित 'दादा गार्डन' में हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया, शादी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने उसे उपहार स्वरूप एक नीला प्लास्टिक ड्रम भेंट किया. यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
हमीरपुर में शादी में दूल्हा-दुल्हन को दोस्तों ने गिफ्ट में दिया नीला ड्रम
भले ही नीला प्लास्टिक ड्रम देखने में एक आम वस्तु हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुए चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद यह ड्रम एक भयावह प्रतीक बन गया है. उस जघन्य हत्याकांड में युवक की लाश के टुकड़ों को नीले ड्रम में भरकर छुपाया गया था. इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. वहीं दूल्हे को शादी में नीला ड्रम गिफ्ट किया गया, तो कई लोगों ने इसे पीड़ितों और उनके परिवार के प्रति घोर असंवेदनशीलता बताया.
शादी में दोस्तों ने दूल्हा–दुल्हन को गिफ्ट किया नीला ड्रम
उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर में शादी के दौरान दोस्तों ने दूल्हा–दुल्हन को "नीला ड्रम" गिफ्ट किया !! pic.twitter.com/QrevkBe34p
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 19, 2025
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कई यूज़र्स ने इस ‘गिफ्ट’ को गंदा मज़ाक बताते हुए लिखा कि, "सौरभ हत्याकांड जैसी घटनाएं कभी भुलाई नहीं जा सकतीं, और उनसे जुड़े प्रतीकों के साथ मज़ाक करना अत्यंत निंदनीय है.
लोगों की प्रतिक्रिया
हालांकि, कुछ युवाओं का कहना है कि यह केवल एक हल्का-फुल्का मज़ाक था और इसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

