UP Shocker: बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, शराब की नशे में धुत 8 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया हैं. यहां किसी और ने नहीं बल्कि एक पिता (Father) ने बाप और बेटी ( Daughter) के रिश्ते को कलंकित किया हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया हैं. यहां किसी और ने नहीं बल्कि एक पिता (Father) ने अपनी 8 साल की बेटी ( Daughter) को हवस का शिकार बनाया है. पीड़िता के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट (Pocso Act) के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. यह भी पढ़े: UP Shocker: बागपत में नाबालिग लड़की से गैंगरेप ग्राम प्रधान के बेटे समेत दो गिरफ्तार
वारदात गोरखपुर के शाहपुर थाना के अंतर्गत पादरी बाजार स्थित बधिक टोला गांव की हैं. आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह शराब पिता था. वह शराब के नेश में रात में अपने घर आया. नशे में दूत आरोपी ने अपनी 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच आरोपी को हिरासत में लिया.
कुछ इसी तरह से अभी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक घटना घटित हुई थी. जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ रेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता की दादी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. पीड़िता की मां का करीब चार महीने पहले देहांत हो चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

