10 Yr Old Boy Beaten Up By Father in Agra: आगरा में बाप ने नाबालिग बेटे को खिड़की से उल्टा लटकाकर की पिटाई, पुलिस दर्ज किया मामाल, VIDEO हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पिता अपने बेटे की बेरहमी से पिटाई करता नजर आ रहा है. दरअसल घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 52 सेकंड की एक परेशान करने वाली क्लिप में एक 11 साल के लड़के को दिखाया गया है. जिसमें एक घर की खिड़की पर एक रस्सी के साथ उल्टा बंधा हुआ है और रो रहा है. वहीं इस उसके ठीक बगल में उसका बच्चे का पिता गुड्डू खान भी खड़ा नजर आ रहा है. इस दौरान लड़का लोगों से गुहार लगाता है लेकिन गुड्डू खान किसी की एक नहीं सुनता है. वहीं इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद आरोपी पिता गुड्डू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

जानें पूरा मामाल:- दरअसल घटना आगरा से करीब 70 किलोमीटर दूर जगनेर थाना क्षेत्र का है. जहां पर गुड्डू खान नामक एक बेरहम पिता ने अपने 10 साल के बेटे को रस्सियों से बांधकर घर के बाहर लटका दिया. उसके बाद हाथो में रस्सी लेकर उसी से बेटे की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई करने लगा. इस दौरान लड़का दर्द के कारण जोर जोर से चिल्लाता है. वहीं कुछ लोग समझाने की कोशिश तो करते हैं. लेकिन गुड्डू खान किसी की एक नहीं सुनता है.
वहीं इस घटना का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की भी इसपर नजर पड़ी. आगरा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुड्डू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुड्डू खान अपने बेटे की पिटाई इसलिए कर रहा था कि वो घर के सामान को दुकानों पर बेच दिया करता था. फिलहाल इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).