UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक

उत्तर प्रदेश में संगठन के लिहाज से चुनावी तैयारियों की समीक्षा और भविष्य के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को दिल्ली में भाजपा की एक बड़ी बैठक हो सकती है. बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

जेपी नड्डा (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  में संगठन के लिहाज से चुनावी तैयारियों की समीक्षा और भविष्य के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी (BJP) की एक बड़ी बैठक हो सकती है. बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J P Nadda)की अध्यक्षता में होने वाली इस बड़ी बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल.संतोष के अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी भाजपा के संगठन महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद रह सकते हैं.

चुनाव प्रचार की रणनीति और भविष्य के कार्यक्रमों को तय करने के लिहाज से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.

दरअसल, 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. उत्तर प्रदेश के राजनीतिक महत्व को देखते हुए भाजपा आलाकमान इस प्रदेश की चुनावी तैयारियों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है, इसलिए भाजपा एक साथ कई मोचरें पर काम कर रही है. यह भी पढ़ें: UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वाराणसी पहुंचे, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने किया स्वागत

भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर प्रदेश के लोगों को सौगातें दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पार्टी के कुशल रणनीतिकार अमित शाह ने हाल ही में वाराणसी में विधान सभा प्रभारियों समेत पार्टी के लगभग 700 नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ चुनावी रणनीति को लेकर अहम गुरूमंत्र भी दिया था.

इसी कड़ी में गुरुवार को जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में होने वाली बैठक को भाजपा संगठन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार को लेकर आने वाले दिनों में पार्टी प्रदेश में कई नए कार्यक्रमों को शुरू करने की योजना बना रही है और गुरुवार को राजधानी दिल्ली में होने वाली इस बैठक में इन कार्यक्रमों पर अंतिम मुहर लग सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट