देश

Sanjay Nishad Dance Video: योगी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने DJ पर बज रहे सीएम बनावा गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिस वीडियो वे DJ पर बज रहे सीएम बनावा गाने पर अपने समर्थकों के साथ जमकर डांस कर रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि वे खुद तो उस गाने पर थिरक रहे हैं और और उनके समर्थक भी उस गाने पर नाच रहे हैं.

Sanjay Nishad Dance Video: योगी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने DJ पर बज रहे सीएम बनावा गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
(Photo Credits Twitter)

Sanjay Nishad Dance Video: निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिस वीडियो वे DJ पर बज रहे सीएम बनावा गाने पर अपने समर्थकों के साथ जमकर डांस कर रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि वे खुद तो उस गाने पर थिरक रहे हैं और और उनके समर्थक भी उस गाने पर नाच रहे हैं. वीडियो में वे काफी खुश भी नजर आ रहे हैं.

दरअसल डॉक्टर संजय निषाद के बड़े बेटे सांसद प्रवीण निषाद की बिटिया का 20 दिन पहले जन्मदिन करीब था. जिसको लेकर उनके गृह जिले गोरखपुर में उनके आवास पर एक प्रोग्राम रखा गया था. जन्मदिन की पार्टी को लेकर डीजे की भी व्यवस्था की गई थी. जिसमें अलग-अलग गानों बज रहे थे . इस बीच जब एक गाना सीएम बनावा दो गाना बजने लगा तो समर्थकों के कहने पर डॉ. संजय निषाद भी थिरकने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह भी पढ़े: Mere Ram Aaye Hain: प्यारी-सी बच्ची ने ‘मेरे घर राम आए हैं’ गाने पर किया शानदार डांस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शेयर किया VIDEO

Video:

इस वीडियो में मंत्री डॉ. संजय निषाद तो थिरक ही रहे हैं. उनके साथ उनके बेटे सांसद प्रवीण निषाद और विधायक सरवन निषाद भी साथ में थिरक रहे. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं  से जब इस गाने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि संजय निषाद  राज्य का सीएम बने.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).