UP: गला घोंटकर की गई थी डेयरी मालिक की हत्या, तीन भाइयों सहित छह पर मामला दर्ज
एक सप्ताह पहले मिले डेयरी मालिक के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
अमरोहा (उत्तर प्रदेश), 23 दिसम्बर : एक सप्ताह पहले मिले डेयरी मालिक के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के साथ उसका संपत्ति विवाद था. कोतवाली के एसएचओ राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा, 20 दिसंबर को गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिला था. यह भी पढ़ें : Shocking Video: अडॉप्टेड भेड़ ने बच्ची पर किया अटैक, पालतू कुत्ते ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो
शरीर पर चोट के कई निशान थे. उस व्यक्ति की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई थी. वह 16 दिसंबर से लापता था. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

