देश

UP Shocker: 10 दिन पहले की लव मैरेज, फिर दोनों ने खा लिया जहर, लड़की के परिवार वालों ने लगाया ये आरोप

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बड़ापुर इलाके में शादी के महज 10 दिन बाद 19 वर्षीय युवती और 22 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया.

UP Shocker: 10 दिन पहले की लव मैरेज, फिर दोनों ने खा लिया जहर, लड़की के परिवार वालों ने लगाया ये आरोप

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 20 सितंबर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बड़ापुर इलाके में शादी के महज 10 दिन बाद 19 वर्षीय युवती और 22 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया. बताया जा रहा है कि युवती की मौत हो चुकी है, वहीं युवक को जसपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना भोगपुर गांव की है. नीलम कौर और बिंदर सिंह की लव मैरिज हुई थी. दोनों एक ही गांव के हैं.

नीलम के पिता जरनैल सिंह ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है. सिंह ने आरोप लगाया, "मेरी बेटी के पड़ोसियों ने मुझे घटना के बारे में सूचित किया. जब हम उसके ससुराल गए, तो हमने देखा कि मेरी बेटी का शव खाट पर पड़ा हुआ है." यह भी पढ़ें : UP: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा, "पुलिस ने पति बिंदर सिंह सहित मृतक के ससुराल वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 304 बी और दहेज रोकथाम अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. बिंदर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है." पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई कि किसी विवाद को लेकर महिला ने आत्महत्या कर ली और उसके पति ने भी बाद में जहर खा लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).