देश

Farmers Protest: उप्र BJP विधायक अवतार सिंह भडाना ने दिया इस्तीफा

मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अवतार सिंह भडाना ने तीन कृषि कानूनों पर केंद्र के रुख का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

Farmers Protest:  उप्र BJP विधायक अवतार सिंह भडाना ने दिया इस्तीफा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 27 जनवरी : मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अवतार सिंह भडाना ने तीन कृषि कानूनों पर केंद्र के रुख का विरोध करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मेरठ और फरीदाबाद के पूर्व सांसद भडाना उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में किसानों के प्रदर्शन में भाग ले रहे थे.

उन्होंने पहले कहा था कि भाजपा नेतृत्व उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों का विरोध करने के लिए विधानसभा सीट सहित सभी पदों से इस्तीफा दे देंगे. भडाना ने प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे. यह भी पढ़ें : लॉकडाउन के दौरान भाजपा विधायक के लिए कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज

हालांकि, पार्टी सूत्रों ने कहा कि भडाना का इस्तीफा अभी तक नहीं मिला है. पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, हो सकता है कि वह सार्वजनिक उपभोग के लिए इस आशय की घोषणा कर रहे हों. जब वह अपना इस्तीफा भेजेंगे तो हम देखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).