एजेंसी न्यूज

UP के बलरामपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 5 श्रद्धालु घायल, एक की मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली देहात के रछौड़ा गांव के रहने वाले करीब 20 श्रद्धालु समय माता मंदिर पर बरही संस्कार के लिए जा रहे थे तभी ग्राम तेंदुआ के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई.

UP के बलरामपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 5 श्रद्धालु घायल, एक की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

बलरामपुर, 13 दिसंबर : पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली देहात के रछौड़ा गांव के रहने वाले करीब 20 श्रद्धालु समय माता मंदिर पर बरही संस्कार के लिए जा रहे थे तभी ग्राम तेंदुआ के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. उन्होंने बताया कि घटना में ग्राम राछौड़ा निवासी मनीराम मौर्य (38) ट्रॉली के नीचे दब गया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी जबकि दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूत्रों ने बताया कि घायलों में अर्चना (32) यशोदा (28) की हालत गंभीर है. उप्र: पीजी कोर्स पूरा करने के बाद दस वर्ष तक नौकरी नहीं छोड़ सकेंगे सरकारी डॉक्‍टर

घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से मनीराम मौर्य को ट्रॉली के नीचे से निकला गया, साथ ही सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया गया जहां सभी का उपचार जारी है. सूचना के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचे सदर विधायक पलटूराम ने घायलों से मुलाकात की व मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).