शर्मनाक घटना: यूपी के बागपत में कुतिया का रेप, पुलिस ने दर्ज की FIR
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना के चिरावटी गांव का है. जहां पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कुतिया से रेप करने का मामला दर्ज किया है
बागपत. इंसान अगर जानवर बन जाए तो इस संसार का क्या होगा. पहले तो महिलाएं सुरक्षा को लेकर सवाल उठते थे. लेकिन उत्तर प्रदेश में जानवर भी सुरक्षित नहीं है. पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है. पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है. जहां एक शख्स पर आरोप लगा है कि उसने एक कुतिया का रेप कर दिया है. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है.
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना के चिरावटी गांव का है. जहां पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ कुतिया से रेप करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार गांव के एक शख्स कल्लू पुत्र जानू की शिकायत पर गांव के बबलू सिंह पर रेप का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-377, 323 आईपीसी का अभियोग दर्ज किया है.
यह पूरा मामाल
बता दें कि कल्लू तीन जुलाई को अपने खेत में कबाड़ उठाने गया था. कल्लू ने देखा खेत के अंदर आरोपी कुतिया के साथ शरीरिक संबंध बना रहा था. इसी बीच कल्लू ने आरोपी के इस हरकत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा. जिसके दोनों में विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई. वहीं इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. वहीं पुलिस कुतिया की तलाश कर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने की भी कोशिश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2018 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

