UP: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 2 बसों के बीच भीषण टक्कर, 8 यात्रियों की मौत- दर्जनों घायल
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास की है. नारायणपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक घटना लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास की है. नारायणपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों यात्री घायल हैं. मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. घायलों को अस्पताल भेजा रहा है. Uttar Pradesh: हाथरस में डंपर ने छह कांवड़ियों को कुचला.
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह बिहार से दिल्ली जा रही दो डबल डेकर बसों में टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि टक्कर के वक्त दोनों वाहन बिहार से दिल्ली की ओर जा रहे थे. एक बस अचानक रुकी तो दूसरी जो तेज रफ्तार में थी उससे टकरा गई. घटना में 8 यात्रियों की मौत हुई है और दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मौके पर बाराबंकी पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची हुई है. घायलों को उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं और मृतकों और घायलों के परिजनों तक खबर पहुंचाई जा रही है.
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति दुख व्यक्त किया और संवेदना व्यक्त की. सीएम योगी ने ट्वीट किया, "पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है. संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

