देश

UP: बुजुर्ग को गोली मारने के आरोप में बिहार के 6 युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मामूली विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर गोली चलाने के आरोप में बिहार के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना अंतर्गत अष्टभुजा पहाड़ी की है.

UP: बुजुर्ग को गोली मारने के आरोप में बिहार के 6 युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

मिर्जापुर, 16 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मामूली विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर गोली चलाने के आरोप में बिहार के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना अंतर्गत अष्टभुजा पहाड़ी की है.

मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय कुमार वर्मा ने कहा कि घटना के बाद आरोपी बिहार भागने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने बताया, "आरोपी युवक पिकनिक मनाने आए थे. जब वे खाना बना रहे थे, उसी दौरान उनका 50 वर्षीय कन्हैया प्रसाद से विवाद हो गया और उन्होंने बुजुर्ग के पेट में गोली मार दी. इसके तुरंत बाद आरोपी अपनी कार से भाग निकले." यह भी पढ़ें : Rajasthan Rain Update: भारी बारिश की चेतावनी के बीच राजस्‍थान में कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी

पीड़ित को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस टीम ने चिल्ह थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य को दूसरी जगह से गिरफ्तार किया. उनके वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).