UP: योगी सरकार के रडार पर 4000 मदरसे, कट्टरपंथ-धर्मांतरण के लिए अवैध विदेशी फंडिंग, जांच के लिए SIT गठित

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में कट्टरपंथ और धर्मांतरण फैलाने के लिए मदरसों को मिलने वाली अवैध विदेशी फंडिंग की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है.

(Photo : X)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में कट्टरपंथ और धर्मांतरण फैलाने के लिए मदरसों को मिलने वाली अवैध विदेशी फंडिंग की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. मुख्य फोकस के तहत नेपाल बेल्ट के आसपास के क्षेत्र के 4000 मदरसे रडार पर है.  ये जांच एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में की जाएगी.

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश में चल रहे मदरसों (Madrasa) का सर्वे करवाया था. सर्वे में सामने आया था कि प्रदेश में 16,513 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं. वहीं 8,500 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे भी चल रहे हैं. ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में यूपी में BJP के सामने टिकट बटवारे का संकट, OBC सहयोगियों ने मांगी पहले से अधिक सीटें

एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल, एसपी साइबर क्राइम डॉक्टर त्रिवेणी सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के डायरेक्टर भी इस जांच टीम में शामिल हैं. ADG एटीएस मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में एसआईटी की टीम मामले की जांच करेगी. जांच के दौरान एसआईटी पता लगाएगी की कही मदरसों को मिल रही विदेशी मदद का गलत इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है.

नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में भी अच्छी संख्या में बिना मान्यता प्राप्त मदरसे पाए गए हैं. ये इलाका संवेदनशील है. ऐसे में इस क्षेत्र में चल रहे मदरसों पर SIT टीम की खास नजर है. एसआईटी टीम इन मदरसों की खास तौर पर जांच करेगी.

जब मदरसों का सर्वे करवाया जा रहा था, तो नेपाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहे मदरसों के खिलाफ बड़े पैमाने पर शिकायते मिली थी. आरोप था कि ये मदरसे विदेशी फंडिंग का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. तभी ये मदरसे योगी सरकार की रडार पर हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड