उत्तर प्रदेश में 5 साल की भतीजी के साथ नाबालिग चाचा ने बिस्किट का लालच देकर किया रेप
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 5 साल की भतीजी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 16 साल के लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
हमीरपुर (उप्र), 20 दिसंबर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हमीरपुर (Hamirpur) जिले के कोतवाली (Kotwaali) थाना क्षेत्र में 5 साल की भतीजी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 16 साल के लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह (Narendra Kumar Singh) ने कहा, "शनिवार की दोपहर 5 साल की लड़की अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी, तभी उसका 16 साल का चाचा उसे बिस्किट देने के बहाने अपने घर ले गया.
वहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद, लड़की आरोपी के घर से रोती हुई बाहर निकली और उसने अपनी मां को पूरी घटना सुनाई." यह भी पढ़े: Bihar: बिहार के बांका में सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार
लड़की के परिवार की शिकायत पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

