देश

उत्तर प्रदेश: 6 साल की बच्ची के साथ 10 साल के बच्चे ने किया रेप

मामला उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक छठी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के एक बच्चे ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया

उत्तर प्रदेश: 6 साल की बच्ची के साथ 10 साल के बच्चे ने किया रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आ रही बलात्कार की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ जहां सरकार कानून को सख्त बनाने की तैयारी कर रही है, वहीं रेप की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. एक ऐसा ही मामला फिर सामने आया है. जहां एक 10 के बच्चे ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मामला उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक छठी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के एक बच्चे ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोनों के स्कुल आसपास बने हैं. इसी का फायदा उठाते हुए लड़के ने लड़की को अपने साथ फुसलाकर लेकर गया और इस घटना को अंजाम दिया.

वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा. पिछले कुछ समय में एक-दो ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिन्हें सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वहीं इस घटना के बाद मन में सवाल उठता है कि 10 साल की उम्र में कोई बच्चा रेप कैसे 6 साल की बच्ची का रेप कर सकता है. लेकिन लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).