देश

UP: पहले इश्क, फिर रेप, केस दर्ज होने पर पुलिस वाले ने महिला सिपाही से रचाई शादी (Watch Video)

महिला सिपाही को शादी झांसा देकर रेप करने वाले कांस्टेबल का नाम योगेंद्र है. वहीं महिला सिपाही का नाम ममता है. शादी के लिए जब योगेन्द्र राजी हो गया तो दोनों पास के गोकुल बाबा धाम मंदिर पहुंचे. जहां पर दोनों ने शादी कर ली

UP: पहले इश्क, फिर रेप, केस दर्ज होने पर पुलिस वाले ने महिला सिपाही से रचाई शादी (Watch Video)
(Photo Credits ANI

Unnao Police Constable Marries Video: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां उन्नाव के सदर कोतवाली स्टेशन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने उसी स्टेशन में तैनात  एक महिला सिपाही से उसकी नजदीकियां बढ़ी. जिसके बाद वह उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. लेकिन जब महिला सिपाही ने शादी करने की बात की तो वह इनकार करने लगा. जिसके बाद महिला सिपाही ने उसी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया. केस दर्ज होने पर पुलिस कांस्टेबल की नौकरी और जेल जाने का डर सताने लगा. जिसके बाद वह मजबूर होकर उसे उसेक साथ शादी करनी पड़ी.

महिला सिपाही को शादी झांसा देकर रेप करने वाले कांस्टेबल का नाम योगेंद्र है. वहीं महिला सिपाही का नाम ममता है. शादी के लिए जब योगेन्द्र राजी हो गया तो दोनों पास के गोकुल बाबा धाम मंदिर  पहुंचे. शादी में पुलिस स्टेशन के कुछ लोग घराती तो कुछ बाराती बनें. जिनके बीच दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिये. शादी होने के बाद पुलिस स्टेशन के स्टॉफ ने ही दोनों को बधाई दी. यह भी पढ़े: UP: पुलिस निरीक्षक ने शादी का झांसा देकर किया रेप, केस दर्ज होने के बाद निलंबित

देखें वीडियो:

योगेंद्र जहां 2018 बैच का पुलिस वाला है. वहीं  ममता 2019 बैच की सिपाही है. दोनों के बीच. करीब एक साल पहले  प्रेस परवान चढ़ा. इसी का फायदा उठा कर योगेंद्र ने उसने उसके साथ रेप किया.

शादी के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो देखने के बाद उन्नाव में हुई यह शादी काफी चर्चा में बनी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).