उन्नाव कार हादसा: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने पीड़िता से की मुलाकात, कहा- पूरा देश आपके साथ
उत्तर प्रदेश के उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने से बाद मामला में सियासत तेज होने लगी है. इसी बीच लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने भी आज सोमवार को मुलाकात की
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने से बाद मामला में सियासत तेज होने लगी है. इसी बीच लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रामा सेंटर में भर्ती पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल (Swati Maliwal) ने भी आज सोमवार को मुलाकात की. इस दौरान मालीवाल ने कहा, "पूरा देश पीड़िता के साथ है. इस लड़ाई में वह अकेली नहीं हैं. यहां पर उसकी सुरक्षा और इलाज सुनिश्चित करवाऊंगी. इसके बाद कोशिश करके बेहतर इलाज के लिए सभी इंतजाम दिल्ली में करवाऊंगी. अब उसके साथ और कोई साजिश ना होने पाए."
उन्होंने आगे कहा, "मैं उन्नाव पिड़िता के वकील और डॉक्टर से मिली. डॉक्टर ने बताया लड़की और वकील बहुत नाजुक हैं और उनके बचने के आसार कम हैं. वो मानते हैं उनको तुरंत हवाई एंबुलेंस से दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ अस्पताल में ले जाना चाहिए. परिवार भी यही चाहता है. अस्पताल से मैं बात कर रही हूं. ये जिम्मेदारी हम उठाएंगे." यह भी पढ़े: उन्नाव कार हादसा: सीएम योगी का बयान, कहा- परिवार की मांग करने पर सरकार CBI जांच के लिए तैयार
स्वाती मालीवाल पीड़ित से मिलने जाने से पहले एक ट्वीट भी किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्नाव पीड़िता से मिलने लखनऊ हॉस्पिटल जा रही हूं. वो इस लड़ाई में अकेली नहीं हैं, पूरा देश उसके साथ है. पीडिता की सुरक्षा और ट्रीटमेंट सुनिश्चित करवाऊँगी. इसके साथ ही इलाज के लिए दिल्ली में बेहतर इंतजाम करवारूँगी. जिससे उसके साथ अब कोई साजिश ना हो पाए.
उन्नाव पीड़िता से मिलने लखनऊ हॉस्पिटल जा रही हूं। वो इस लड़ाई में अकेली नहीं हैं, पूरा देश उसके साथ है।
उसकी सुरक्षा और ट्रीटमेंट सुनिश्चित करवाऊँगी। कोशिश करके बेहतर इलाज के लिए सभी इंतजाम दिल्ली में करवारूँगी। अब उसके साथ और कोई साज़िश ना होने पाए!
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 29, 2019
दुष्कर्म पीड़िता की दुर्घटना मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दोपहर में केजीएमयू ट्रामा सेंटर पंहुचेगा. इसमें विधायक आराधना मिश्रा के साथ श्याम किशोर शुक्ला, शिव पांडेय व प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव संसद में आज की कार्यवाही समाप्त होते ही लखनऊ रवाना होंगे, जहां उनका भी ट्रामा सेंटर जाकर घायल पीड़िता से मिलने का कार्यक्रम है. ज्ञात हो कि रविवार को भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी थी. जिसमें उनकी चाची तथा मौसी का निधन हो गया जबकि पीड़िता तथा वकील गंभीर रूप से घायल हैं। इनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

