Mumbai: मानखुर्द के म्हाडा कॉलोनी में बवाल, हाथ में तलवार लिए उपद्रवियों ने 20-25 गाड़ियों में की तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के मानखुर्द (Mankhurd) इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया. उपद्रवियों ने कारों में तोड़फोड़ की. घटना रविवार देर रात मानखुर्द के म्हाडा कॉलोनी की है.

मुंबई के मानखुर्द में उपद्रव (Photo Credits: ANI)

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के मानखुर्द (Mankhurd) इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया. उपद्रवियों ने कारों में तोड़फोड़ की. घटना रविवार देर रात मानखुर्द के म्हाडा कॉलोनी की है. पुलिस के बयान के अनुसार, हमले के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी महादेव कोली (Mahadev Koli) ने बताया कि हालात नियंत्रण में है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने कहा, "मामले की जांच जारी है, दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा." मुंबई: लाउडस्पीकर पर ‘हनुमान चालीसा’ बजाने पर मनसे के चार कार्यकर्ता हिरासत में लिये गए

मानखुर्द के पीआई (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक) महादेव कोली ने बताया कि रविवार रात में 10:45-11:15 बजे यह घटना घटी है. कुछ युवक आए और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. जिससे बहुत नुकसान हुआ है. इस उपद्रव के पीछे के कारण अभी पता नहीं चले है. सब कुछ नियंत्रण में है. बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस घटना का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें और इसके बारे में कोई अफवाह न फैलाएं. पुलिस जांच में सच का पता चल जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. मानखुर्द क्षेत्र के स्थानीय निवासियों का कहना है की रात को अचानक से 15 लोगों की भीड़ आई और 20-25 वाहनों में तोड़फोड़ की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो में कुछ उपद्रवियों के हाथों में तलवार दिख रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट