जम्मू कश्मीर को लेकर गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक शुरू, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला कर रहे हैं अध्यक्षता
केंद्रीय गृह मंत्रालय की जम्मू-कश्मीर पर मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) की जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) पर मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है. बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला कर रहे हैं और इसमें केंद्र सरकार के सचिव भाग ले रहे हैं. अनुच्छेद 370 को पांच अगस्त को निष्प्रभावी किए जाने के बाद यह भल्ला की जम्मू-कश्मीर पर पहली औपचारिक बैठक है और इसमें जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 पर चर्चा हो रही है। यह अधिनियम राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों-जम्मू-कश्मीर (विधानसभा के साथ) और लद्दाख में बांटता है.
इस बैठक में अतिरिक्त सचिव (जे एंड के डिविजन) ज्ञानेश कुमार भी भाग ले रहे हैं, जिनका विभाग जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और नीति के मामलों को देखता है.
Tags
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Jammu And Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर बना पहली बार चैंपियन, पारस डोगरा की कप्तानी में कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
\