Budget 2024: इस बार के बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा; यहां देखें पूरी लिस्ट
बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गईं. लेकिन आम आदमी की जेब पर किस चीज का बोझ बढ़ने जा रहा है और किससे उसे राहत मिलेगी. आइए जानते हैं कि क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता...
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया. वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का ये लगातार सातवां बजट है. इस दौरान तमाम बड़े ऐलान किए गए. बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गईं. लेकिन आम आदमी की जेब पर किस चीज का बोझ बढ़ने जा रहा है और किससे उसे राहत मिलेगी. आइए जानते हैं कि क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता...
अगर महंगे की बात करें तो टेलिकॉम उपकरण महंगे हो गए हैं, इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है. सस्ते सामानों को देख, शायद आपका दिल खुश हो जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी. सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है. इसके अलावा मोबाइल और मोबइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर BCD 15% घटाई गई है. Budget 2024: बजट में सस्ते एजुकेशन लोन का ऐलान, भारत में उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी 10 लाख का लोन.
यहां देखें पूरी लिस्ट
बजट में ये चीजें हुईं सस्ती
- कैंसर की दवाएं
- सोना-चांदी
- मोबाइल-चार्जर
- प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी घटी
- चमड़े से बनी वस्तुएं
- मछली का भोजन
- लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटी
- सरकार ने लिथियम आयन बैटरी सस्ती करने की घोषणा की गई है. जिसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल भी सस्ते हो सकते हैं.
क्या हुआ महंगा
- प्लास्टिक प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी.
- सोलर सेल या फिर सोलर मॉड्यूल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोलर ग्लास पर भी टैक्स बढ़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

