देश

नोएडा: नशे में धुत तीन युवकों की अज्ञात लोगों ने की पिटाई, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शहर के फेस 3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में शराब के नशे में धुत तीन युवकों के साथ अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट की जिससे एक युवक की मौत हो गई. क्षेत्राधिकारी ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे तीनों दोस्त मामूरा गांव स्थित शराब ठेके के पास पहुंचे और वहां भी शराब पीने लगे. शराब के नशे में धुत तीनों युवकों को अज्ञात लोगों ने जमकर पीटा.

नोएडा: नशे में धुत तीन युवकों की अज्ञात लोगों ने की पिटाई, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: File Photo )

नोएडा : शहर के फेस 3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में शराब के नशे में धुत तीन युवकों के साथ अज्ञात लोगों ने जमकर मारपीट की जिससे एक युवक की मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात अमित, दिगंबर तथा मोहित तीन दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 18 पहुंचे जहां तीनों ने शराब पी. इसके बाद ये लोग शराब लेकर सेक्टर 58 पहुंचे. वहां भी तीनों ने शराब पी.

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे तीनों दोस्त मामूरा गांव स्थित शराब ठेके के पास पहुंचे और वहां भी शराब पीने लगे. इसी बीच, अज्ञात लोगों से उनका झगड़ा हो गया. शराब के नशे में धुत तीनों युवकों को अज्ञात लोगों ने जमकर पीटा. तीनों बेहोशी की हालत में शराब के ठेके के पास पड़े थे. एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें : Bengaluru Drunk Driver: शराबी ड्राइवर ने बंगलुरु के फुटपाथ पर 7 लोगों पर गाड़ी चढ़ाई, वीडियो वायरल

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित और दिगंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मोहित वहां से चला गया था. उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान अमित (30) की मौत हो गई और दिगंबर की हालत नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज चल रहा है.

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि शराब ठेके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है. वहीं, मामूरा गांव के लोगों का कहना है कि तीनों के साथ लूटपाट करने के इरादे से मारपीट की गई. लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने अमित की हत्या कर दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).