दिल्ली में अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स को कुचला, व्यक्ति की हुई मौत
दिल्ली में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे वहां सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग राजस्थान जा रहे थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में इनोवा सवारों को चोट नहीं आई. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे वहां सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दिल्ली के कमला मार्केट थाना इलाके की मिंटो रोड के पास रात लगभग 1.30 बजे घटी जब आईटीओ की ओर से आ रही राजस्थान नम्बर की एक इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर पलट गई, जिसमें दबकर वहां सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है.
पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर फोन पर गूगल मैप की सहायता से गाड़ी चला रहा था, अचानक मोड़ दिखने पर ड्राइवर ने गाड़ी अचानक से बायीं तरफ मोड़ी, जिससे वह अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़कर पलट गई.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बोले, भारत के साथ ‘एक्सीडेंटल वॉर’ की आशंका से इनकार नहीं
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग राजस्थान जा रहे थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में इनोवा सवारों को चोट नहीं आई. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

