देश

Delhi: शादी का न्योता देने आए चाचा ने की दरिंदगी, दिव्यांग महिला के साथ किया रेप

दिल्ली के केशव पुरम थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं. बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर काम करने वाली दिव्यांग महिला के साथ उसके चाचा ने रेप किया. बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा बिहार से अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने के बहाने पीड़िता के घर आया था.

Delhi: शादी का न्योता देने आए चाचा ने की दरिंदगी, दिव्यांग महिला के साथ किया रेप
प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

दिल्ली, 27 अप्रैल: दिल्ली के केशव पुरम थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं. बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर काम करने वाली दिव्यांग महिला के साथ उसके चाचा ने रेप (Rape) किया. बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा बिहार से अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने के बहाने पीड़िता के घर आया था. जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को बिहार भेज दिया है. Rajasthan: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी चाचा सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. वहीं पुलिस का कहना है सोमवार दोपहर को एक फोन आया था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और प्राइवेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती है. बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है. जो बिहार से अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने के बहाने पीड़िता के घर आया था. घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है और पुलिस उसकी काउंसलिंग करा रही है. रेप के इस मामले पर पुलिस का कहना है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच की जा रही है. ं

मध्य प्रदेश में शादी का झांसा देकर किया रेप

मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ रेप (Rape of Girl Student) का मामला सामने आया है. घटना हजीरा के न्यू कॉलोनी नंबर दो की है. छात्रा को  फेसबुक (Love on Facebook) पर एक लड़के से प्यार हो गया. दोनों चार महीने तक लिव-इन-रिलेशन (Live in Relation) में रहे. आरोपी लड़का पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा. अब जब युवती ने शादी के लिए कहा तो प्रेमी मुकर गया. बॉयफ्रेंड से मिले धोखे के बाद युवती ने हजीरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).