UN Security Council Elections 2020: यूएनएससी (UNSC) में भारत का पुन: प्रवेश लगभग तय

भारत दो साल के कार्यकाल यानी जनवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक के लिए आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आज के चुनाव में भारत की जीत सुनिश्चित है, क्योंकि भारत का नाम एशिया-प्रशांत सीट के लिए निर्विरोध रूप से चल रहा है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (Photo Credit- Twitter)

भारत दो साल के कार्यकाल यानी जनवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक के लिए आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. आज के चुनाव में भारत की जीत सुनिश्चित है, क्योंकि भारत का नाम एशिया-प्रशांत सीट के लिए निर्विरोध रूप से चल रहा है. भारत की उम्मीदवारी को चीन और पाकिस्तान सहित एशिया-प्रशांत समूह के 55 सदस्यों ने पिछले साल जून में सर्वसम्मति से समर्थन दिया था. यूएनएससी (UNSC) में 15 सदस्य होते हैं, 10 गैर-स्थायी और पांच स्थायी सदस्य, जोकि - चीन, फ्रांस, रूस, यूके और यूएस हैं. प्रत्येक वर्ष महासभा दो वर्ष के कार्यकाल के लिए पांच गैर-स्थायी सदस्यों का चुनाव करती है. 10 गैर-स्थायी सीटों की सदस्यता क्षेत्रीय आधार पर वितरित की जाती है. अफ्रीकी और एशियाई देशों के लिए पांच; पूर्वी यूरोपीय राज्यों के लिए एक; लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के लिए दो; और पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के लिए दो. कनाडा, आयरलैंड और नॉर्वे पश्चिमी यूरोप और अन्य देशों की श्रेणी में दो सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. मेक्सिको एक लैटिन अमेरिका और कैरेबियन सीट के लिए एक मात्र उम्मीदवार है और केन्या जिबूती अफ्रीकी समूह के लिए उपलब्ध सीट पर चुनाव लड़ेंगे.

2021-22 का कार्यकाल महत्वपूर्ण:

2021-22 का कार्यकाल भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा, जो सुरक्षा परिषद में सुधार और परिषद की स्थायी सदस्यता लेने के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है. भारत के लिए समर्थन कई ऐसे देशों के साथ बढ़ रहा है, जो इस बात की वकालत कर रहे हैं कि वर्तमान यूएनएससी 21वीं सदी की भू-राजनीतिक वास्तविकताओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल ऑनलाइन बैठक के लिए किया अनुरोध, चीन ने भारत को दिए सुलह के संदेश

7 बार सदस्य रह चुका है भारत:

भारत संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का गैर-स्‍थाई सदस्‍य कुल 7 बार रह चुका है. यानी गैर-स्‍थाई सदस्‍य के रूप में कुल कार्यकाल 14 वर्षों का रहा है. 2011-12 में भारत अंतिम बार सदस्‍य बना था. सभी कार्यकालों पर नजर डालें तो 2011-12 से पहले भारत 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985 और 1991-1992 में यूएनएससी का गैर-स्‍थाई सदस्य रह चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\