UIDAI Aadhaar App ने पार किया 4 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा, घर बैठे करें Aadhaar अपडेट और बायोमेट्रिक लॉक; जानें पूरा तरीका

जब भी आधार आधारित प्रमाणीकरण की जरूरत हो, Aadhaar App में जाकर Unlock Biometrics विकल्प चुनें. OTP सत्यापन के बाद आपका बायोमेट्रिक अस्थायी रूप से अनलॉक हो जाएगा और आवश्यकता पूरी होने के बाद इसे दोबारा लॉक किया जा सकता है.

आधार कार्ड (Photo Credits: File Image)

Aadhaar App Crosses 4 Crore Downloads: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का आधिकारिक Aadhaar App अब 4 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका है. यह ऐप आधार कार्ड से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है. इसके जरिए यूजर्स घर बैठे अपना पता, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट करने के साथ-साथ बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं.

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के अनुसार, Aadhaar App में उपलब्ध Biometric Lock/Unlock फीचर का इस्तेमाल अब तक 1.91 करोड़ से अधिक बार किया जा चुका है. यह सुविधा आधार धारकों की निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

क्या है बायोमेट्रिक लॉक फीचर?

बायोमेट्रिक लॉक एक सुरक्षा सुविधा है, जिसकी मदद से आधार कार्ड से जुड़े फिंगरप्रिंट, आइरिस और फेस ऑथेंटिकेशन को अस्थायी रूप से लॉक किया जा सकता है. जब तक यूजर इसे अनलॉक नहीं करता, तब तक कोई भी व्यक्ति इन बायोमेट्रिक जानकारियों का उपयोग करके आधार प्रमाणीकरण नहीं कर सकता. इससे धोखाधड़ी और अनधिकृत इस्तेमाल का खतरा कम हो जाता है.

Aadhaar App डाउनलोड करने का तरीका

अपने स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store खोलें.

UIDAI Aadhaar App सर्च करें.

आधिकारिक ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें.

मोबाइल नंबर और OTP की मदद से लॉग इन करें.

आधार नंबर लिंक करने के बाद ऐप की सभी सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है.

बायोमेट्रिक लॉक कैसे करें?

Aadhaar App में लॉग इन करें.

Biometric Lock/Unlock विकल्प चुनें.

OTP से अपनी पहचान सत्यापित करें.

Lock Biometrics पर टैप करें.

प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका बायोमेट्रिक डेटा सुरक्षित रूप से लॉक हो जाएगा.

बायोमेट्रिक अनलॉक कैसे करें?

जब भी आधार आधारित प्रमाणीकरण की जरूरत हो, Aadhaar App में जाकर Unlock Biometrics विकल्प चुनें. OTP सत्यापन के बाद आपका बायोमेट्रिक अस्थायी रूप से अनलॉक हो जाएगा और आवश्यकता पूरी होने के बाद इसे दोबारा लॉक किया जा सकता है.

ऐप में मिलती हैं ये सुविधाएं

पता (Address) अपडेट

मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट

बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक

e-Aadhaar डाउनलोड

आधार से जुड़ी अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ.

Share Now