Uddhav Thackeray Resigns: उद्धव ठाकरे फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम पद से दिया इस्तीफा, BJP सरकार बनाने की तैयारी में जुटी

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. गुरुवार को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट को रोकने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद विश्वास मत पर मतदान होने से एक दिन पहले बुधवार को ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया

उद्धव ठाकरे, बीजेपी, देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits FB/PTI)

Uddhav Thackeray Resigns: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. गुरुवार को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट को रोकने की तमाम कोशिशें नाकाम होने के बाद विश्वास मत पर मतदान होने से एक दिन पहले बुधवार को ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया. भाजपा ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे को महाराष्ट्र की जनभावना और लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे को काफी पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए.

महाराष्ट्र से जुड़े भाजपा के एक दिग्गज नेता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि शिवसेना में हुई बगावत के बाद उद्धव ठाकरे सरकार अल्पमत में आ गई थी और इस सरकार को जाना ही था. भाजपा द्वारा सरकार गठन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि मुंबई में पार्टी के विधायक दल की बैठक हो रही है और इसी में भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी. यह भी पढ़े: Uddhav Thackeray Resigns: महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

सूत्रों की मानें तो शिंदे गुट के समर्थन से भाजपा राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के समक्ष जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है. हालांकि, उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद अब एकनाथ शिंदे को यह तय करना है कि वो और उनके साथी विधायक किस पार्टी के नाम से अपने आपको परिभाषित करेंगे और राज्यपाल के समक्ष भाजपा के सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड