Udaipur Massacre: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने की वजह से दर्जी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई. इस मामले को लेकर लोग आक्रोशित हैं.

सीएम अशोक गहलोत (Photo Credits: Facebook)

जयपुर, 29 जून : राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थन में पोस्ट करने की वजह से दर्जी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या कर दी गई. इस मामले को लेकर लोग आक्रोशित हैं. इन सब के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. तीन दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए मुख्यमंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया और आज सुबह जयपुर के लिए रवाना हो गए.

मामले में अंतर्राष्ट्रीय साजिश का एंगल सामने आने पर गहलोत ने कहा, "क्या कोई प्लान और साजिश थी? यह किसके साथ जुड़ा हुआ है? अंतर्राष्ट्रीय साजिश क्या थी? ये सारी बातें सामने आएंगी. इनके पीछे कुछ असामाजिक तत्व हैं. इस एंगल से भी मामले की जांच चल रही है." राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में सीएस, डीजीपी, गृह एवं पुलिस विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें : अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने वाला कर्नाटक का युवक जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा

कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर में भारी पुलिस बल तैनात है. राजस्थान में एहतियात के तौर पर उन सात पुलिस थानों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जहां 24 घंटे के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. राज्य में एक महीने के लिए धारा 144 भी लगा दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Weather Forecast and Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट