एजेंसी न्यूज

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ज़िले के थाना मठसेना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़के गुड़गांव से रायबरेली जा रही एक निजी बस हाईवे पर खड़े एक टैंकर से भिड़ गई, जिससे बस में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल
मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर

फिरोजाबाद (उप्र), तीन जनवरी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) ज़िले के थाना मठसेना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे (Agra-Lucknow Expressway) पर रविवार तड़के गुड़गांव (Gurgaon) से रायबरेली (Raebareli) जा रही एक निजी बस हाईवे पर खड़े एक टैंकर से भिड़ गई, जिससे बस में सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.

पुलिस अधीक्षक (नगर) एम सी मिश्रा (M.C. Mishra) ने बताया कि बस गुड़गांव से रायबरेली जा रही थी तभी हाईवे पर वह खड़े टैंकर से भिड़ गई, जिससे उसमें सवार कुलकांति (Kulkanti) (32) और अवधेश (Avdhesh) (40) की मौत हो गई. वहीं महिला के छह साल के बेटे अनुराग सहित चार लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़े: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, 7 की मौत व 20 घायल

उन्होंने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार यात्रियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).