दिल्ली के इंद्रप्रस्थ पार्क के पास दो लोगों ने बेघर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ पार्क के पास दो लोगों ने 20 साल की एक बेघर महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला को रविवार की रात किसी राहगीर ने फटेहाल अवस्था में देखा और उसने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ पार्क (Indraprastha Garden) के पास दो लोगों ने 20 साल की एक बेघर महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महिला को रविवार की रात किसी राहगीर ने फटेहाल अवस्था में देखा और उसने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करायी.

अधिकारी ने बताया कि उसे एम्स ले जाया गया जहां मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई.

पुलिस के अनुसार महिला पिछले कुछ महीने से सराय काले खां के पास बस टर्मिनल में या उसके आस पास रहा करती थी और भीख मांगकर गुजारा कर रही थी. उसने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और इंद्रप्रस्थ पार्क के पास बस स्टैंड के पीछे ले गये जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड