नोएडा: महिला को घुमाने का झांसा दे कर दो व्यक्तियों ने किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
जिले के थाना कासना क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी में एक महिला को बंधक बना कर 2 लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया.
नोएडा: जिले के थाना कासना क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी (Parshvnath Society) में एक महिला को बंधक बना कर 2 लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी (ग्रामीण) विनीत जायसवाल (Vinit Jaiswal) ने सोमवार को बताया कि जनपद आगरा की रहने वाली एक महिला को घुमाने का झांसा दे कर राकेश नामक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी ले कर आया. राकेश भी आगरा का रहने वाला है.
राकेश और पार्श्वनाथ सोसायटी के मकान नंबर 1001 में रहने वाले आफताब चड्ढा (Aftab Chadda) ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. एसपी ने बताया कि महिला ने बीती रात किसी तरह पुलिस को सूचित किया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी आफताब चड्डा के पिता आर्मी में मेजर के पद पर तैनात थे. उन्होंने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2019 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

