देश

फिल्म की शूटिंग के दौरान धमाका, आठ वर्षीय बच्ची सहित 2 की मौत

कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए विस्फोट में आठ वर्षीय एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई. पुलिस आयुक्त (सांपीगहल्ली डिवीजन) मोहम्मद हूमांयू नागटे ने कहा, ‘‘ दो लोगों की मौत हो गई है. एक अन्य घायल है.’’

फिल्म की शूटिंग के दौरान धमाका, आठ वर्षीय बच्ची सहित 2 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Image)

बेंगलुरू: कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए विस्फोट में आठ वर्षीय एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई. पुलिस आयुक्त (सांपीगहल्ली डिवीजन) मोहम्मद हूमांयू नागटे ने कहा, ‘‘ दो लोगों की मौत हो गई है. एक अन्य घायल है.’’

पुलिस के अनुसार फिल्म ‘रानम’ में धमाके वाले एक दृश्य को फिल्माते समय विस्फोट हुआ. पुलिस ने बताया कि विस्फोट में एक अन्य महिला भी घायल हुई है. मृतकों की पहचान सुमायरा (28) और आयिरा (8) के तौर पर हुई है. घायल महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

पुलिस ने बताया कि तीनों फिल्म की शूटिंग देखने आए थे. निर्देशक वी समुद्रा की फिल्म में चिरंजीवी सर्जा और चेतन मुख्य भूमिका में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2019 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).