देश

कोरोना वायरस: पृथक वार्ड में तैनात नर्स से की गई मारपीट, दो गिरफ्तार

नर्स के ड्यूटी से लौट कर घर आने पर नहाने के दौरान बाथरूम से पानी बहने पर कोरोना फैलने की आशंका को लेकर नर्स के साथ कथिततौर पर मारपीट की गई.

कोरोना वायरस: पृथक वार्ड में तैनात नर्स से की गई मारपीट, दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय (Begusarai) जिले के सदर अस्पताल के पृथक वार्ड की प्रभारी एएनएम के साथ उनके पड़ोसियों ने कथिततौर पर मारपीट की. नर्स के ड्यूटी से लौट कर घर आने पर नहाने के दौरान बाथरूम से पानी बहने पर कोरोना फैलने की आशंका को लेकर नर्स के साथ कथिततौर पर मारपीट की गई. नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने वारदात स्थल पहुंच कर आरोपित रामाशीष सिंह व छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है.

सदर अस्पताल के पृथक वार्ड की प्रभारी एएनएम नीलूफा कुमारी के बयान पर पूर्व वार्ड पार्षद बमबम सिंह और दो महिला सहित कुल दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).