देश

Twinkle Sharma हत्याकांड: मासूम बच्ची की हत्या पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कही ये बड़ी बात

यूपी के अलीगढ़ में तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या के चलते पूरे इलाके में आक्रोश का माहोल है

Twinkle Sharma हत्याकांड: मासूम बच्ची की हत्या पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, कही ये बड़ी बात
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित टप्पल इलाके में तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या ने सभी को झकझोड़ कर रख दिया है. मामला मीडिया में आने के बाद सभी ओर लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज ने इस मामले पर अपना दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है.

आज अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "बेबी ट्विंकल शर्मा के बारे में जानकर अत्यंत भयभीत, परेशान और नाराज हूं. हम अपने बच्चों के लिए ऐसी दुनिया नहीं चाहते हैं. हम इस जुर्म के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं. ट्विंकल के लिए न्याय."

गौरतलब है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इनमें एक इंस्पेक्टर, एक सिपाही और तीन दरोगा को निलंबित किया गया है. जांच के दौरान अलीगढ़ पुलिस (Aligarh Police) ने बताया कि पैसों को लेकर लेन-देन पर हुए विवाद के चलते बच्ची की हत्या की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).