फिर शर्मसार हुई दिल्ली, ट्यूशन टीचर ने 15 साल की लड़की से बार-बार किया बलात्कार
दिल्ली से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. दक्षिणी दिल्ली में एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही ट्यूशन टीचर द्वारा कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.
नई दिल्ली: दिल्ली से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. दक्षिणी दिल्ली में एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही ट्यूशन टीचर द्वारा कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
दक्षिणी दिल्ली में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके ट्यूशन शिक्षक ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी बुधवार को तब मिली जब लड़की अपने पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने आई थी.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, "नाबालिग ने आरोप लगाया है कि वह 2022 से 2025 तक आरोपी द्वारा संचालित ट्यूशन कक्षाओं में भाग ले रही थी. उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे ट्यूशन केंद्र में कई बार मानसिक रूप से परेशान किया और उसके साथ बलात्कार किया."
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकाया और ब्लैकमेल भी किया. यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

