Tripura Shocker : त्रिपुरा में डायन होने के शक में महिला की हत्या, आठ गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कौशल्या घाटवाल का अपहरण कर लिया, उसकी हत्या कर दी और उसके शव को चंपाहोर पुलिस थाने के तहत लेंगटीबाड़ी गांव में एक परित्यक्त टैंक में फेंक दिया.

गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

अगरतला, 8 अप्रैल: त्रिपुरा के खोवई जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के 'डायन' होने के संदेह में उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कौशल्या घाटवाल का अपहरण कर लिया, उसकी हत्या कर दी और उसके शव को चंपाहोर पुलिस थाने के तहत लेंगटीबाड़ी गांव में एक परित्यक्त टैंक में फेंक दिया. यह भी पढ़ें: MP Shocker: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों सहित तीन लड़कों की मौत

घटना गुरुवार रात की है. पुलिस ने शव बरामद कर शुक्रवार देर रात सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में पीड़िता की सास-ससुर और पति भी शामिल है, जो इस मामले के मुख्य आरोपी है. पुलिस प्रवक्ता और सहायक पुलिस महानिरीक्षक ज्योतिस्मान दास चौधरी ने कहा कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. गौरतलब है कि जादू-टोना, काला जादू पूर्वोत्तर क्षेत्र में काफी प्रचलित है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट