उत्तर प्रदेश: ट्रेन की चपेट में आने से चार गैंगमैन की मौत
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को संडीला और उमरतली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर काम कर रहे चार गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को संडीला और उमरतली रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी पर काम कर रहे चार गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. उत्तर रेलवे के सूत्रों के मुताबिक चार गैंगमैन संडीला और उमरतली स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर ड्रिलिंग का काम कर रहे थे.
तभी वे वहां से गुजर रही कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस की चपेट में आ गये. सूत्रों के मुताबिक गैंगमेन बिना किसी पूर्व सूचना के काम कर रहे थे, इसी वजह से यह हादसा हुआ. बहरहाल, सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं.
इस बीच, हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मरने वाले गैंगमेन में कौशल (32), राजेश (35), रामस्वरूप (45) तथा राजेंद्र (42) शामिल हैं.
संबंधित खबरें
FASTag Annual Pass Fee Revised: NHAI ने फास्टैग वार्षिक पास फ़ीस बढ़ाया, अब 1 अप्रैल से सालाना देने होंगे 3,075 रुपए
Netaji Cap Row: लाल किले के संग्रहालय में रखी नेताजी की टोपी पर विवाद, परिवार ने कहा– यह असली नहीं, जांच की मांग
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
LPG, PNG, CNG या LNG? 2026 गैस संकट के बीच समझें भारत के फ्यूल अल्फाबेट की पूरी गाइड
\